BRICS Summit Food Menu Card: 18वें ब्रिक्स समिट का आगाज हो चुका है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान 11 से लेकर 13 सितंबर को दिल्ली और भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में पावर शो’ का केंद्र रहेगा। वहीं रूस-चीन समेत विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों का भारत आगमन जारी है। रूस के राष्ट्रपति भारत आ चुके हैं। जबकि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई देशों के प्रतिनिधि भारत पहुंच चुके हैं। जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। विदेशी मेहमानों की मेजबानी के लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं मेहमानों को भारतीय खान-पान और भारत संस्कृति से जोड़ने की भी कोशिश की जा रही है। इसी के तहत शाही मेहमानों के लिए भारतीय शाही मेन्यू तैयार किया जा रहा है।
ब्रिक्स समिट के दौरान विदेशी मेहमानों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में भारत के अलग-अलग राज्यों का स्वाद चखने को मिलेगा। इसमें बिहार के सत्तू-मखाना, बंगाल की कुचो निमकी और तमिलनाडु का मुरुक्कू से लेकर कश्मीरी गलौटी कबाब तक को शामिल किया गया है।

विदेश मेहमानों के लिए ताज महल होटल ने खास भोजन की तैयारी की है। होटल की ओर से ‘ट्रेडिशन टू टेबल’ थीम के तहत ऐसे पारंपरिक स्नैक्स तैयार किए जा रहे हैं, जिनका संबंध अलग-अलग राज्यों और वहां की खान-पान की परंपराओं से है। इस खास कलेक्शन में कश्मीर के मसालेदार अखरोट, पुरानी दिल्ली के मैदा काजू, महाराष्ट्र की भाकरवाड़ी, राजस्थान की मिनी कचौरी, बंगाल की कुचो निमकी और तमिलनाडु का मुरुक्कू शामिल हैं। इसके अलावा गलौटी कबाब भी खाने के लिस्ट में शामिल है। इन व्यंजनों के जरिए विदेशी मेहमानों को भारत की अलग-अलग क्षेत्रीय रसोई की झलक देने की कोशिश की जाएगी।
जबकि लिए दिल्ली के द ललित होटल में खास भारतीय मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें मिलेट्स को खास तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है।द ललित के एग्जीक्यूटिव सूस शेफ अमित बिस्वास ने बताया कि प्रधानमंत्री के मिलेट्स पर फोकस को देखते हुए मेन्यू में मिलेट्स को शामिल किया गया है। नाश्ते का मेन्यू इस तरह तैयार किया गया है कि होटल में ठहरे सभी मेहमान इसका स्वाद ले सकें।

बिहार का सत्तू और मखाना भी बनेगा खास आकर्षण
इस बार BRICS समिट में बिहार की पारंपरिक पहचान भी अंतरराष्ट्रीय मेहमानों तक पहुंचेगी। विदेशी मेहमानों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लिए तैयार की जा रही मीडिया किट में बिहार का सत्तू और मखाना शामिल किया गया है। समिट में विदेशी पत्रकारों को खास किट दी जाएगी। इसमें बिहार का सत्तू-मखाना, ओडिशा की कोरापुट कॉफी और गुजरात के हस्तशिल्प शामिल हैं। इसका मकसद कूटनीति के साथ भारत की संस्कृति, खान-पान को दुनिया के सामने रखना है। इस पहल के जरिए बिहार के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है।

कैसे तय किया जाता है मेन्यू
बता दें कि BRICS जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मेहमानों के लिए खाना तैयार करना सिर्फ शेफ की पसंद का मामला नहीं होता। इसके पीछे लंबी तैयारी और कई स्तरों पर योजना बनाई जाती है। मेजबान देश अपनी पसंद का खाना मेहमानों पर नहीं थोप सकता। मेजबान देश की सरकार, प्रोटोकॉल अधिकारी, आयोजन स्थल और होटल या कैटरिंग टीम मिलकर यह तय करते हैं कि विदेशी नेताओं और उनके प्रतिनिधिमंडलों को क्या परोसा जाएगा। इसमें उनकी पसंद, किसी खाने से एलर्जी, मेडिकल डाइट, धार्मिक मान्यताएं और शाकाहारी या मांसाहारी भोजन की जरूरत जैसी बातें शामिल होती हैं।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



