अजयारविंद, नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में एक शादी में दूल्हा ही बदल गया। दुल्हन ने जयमाला के दौरान शादी से इनकार कर दिया। इन सबके बीच नाचते-गाते बारातियों की खुशियां हवा में उड़ गई। मामले को लेकर इतना विवाद बढ़ा कि आखिर में बारात बिना दुल्हन लिए ही बेरंग लौट गई।
यह भी पढ़ें: जंगल से भटककर शहर में पहुंचा प्यासा चीतल, कुत्तों के हमले से हुआ घायल, वन-विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
पूरा मामला ब्यौहारी की है जहां गोहपारू थाना क्षेत्र से आई बारात का ब्यौहारी में धूमधाम से स्वागत हुआ। द्वारचार की रस्में पूरी हुईं और सब कुछ सामान्य चल रहा था। जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को माला पहनाई। लेकिन जब दुल्हन की बारी आई तो वह ठिठक गई। कुछ पल देखने के बाद उसने साफ कहा, ये वह दूल्हा नहीं है। यह सुनते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: Jabalpur Cruise Accident: क्रूज से आखिरी 2 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, 13 लोगों की मौत
कुछ देर में दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया तो पुलिस को बुलाना पड़ा। काफी समझाइश के बाद दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और आपसी सहमति से शादी निरस्त कर दी गई। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

