गोंडा. भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. पंजाब में नशे की समस्या गंभीर है. इसका असर कांग्रेस पर भी पड़ रहा है. बृजभूषण ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि कांग्रेस उनके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर बढ़ा विवाद, यूपी भाजपा महिला मोर्चा ने की सार्वजनिक माफी की मांग
अमित शाह के नशा मुक्ति संकल्प का किया जिक्र
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. नशा पंजाब की बड़ी समस्याओं में से एक है. उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश को कई महान गुरु, भगत सिंह और उधम सिंह जैसे क्रांतिकारी दिए हैं. इसके बावजूद आज राज्य में नशे का फैलाव चिंता का विषय है.
बोले- पंजाब की जनता भी चाहती है नशा मुक्त राज्य
भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब की जनता भी नशे की समस्या से छुटकारा चाहती है. उन्होंने नशा मुक्ति के प्रयासों को राज्य के लिए जरूरी बताया. बृजभूषण के मुताबिक, इस मुद्दे का राजनीतिक असर कांग्रेस पर पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें- Breaking; योगी कैबिनेट के 22 फैसले: शिक्षकों को 5 लाख का कैशलेस इलाज, गाय पालन पर 50…
कांग्रेस पर साधा निशाना
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि नशा मुक्ति के मुद्दे का असर सीधे कांग्रेस पर पड़ा है. उन्होंने कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी अब राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी. भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “आपके नेतृत्व में 99 चुनाव आप हार चुके हैं, 100वां भी लड़ लें, ये भी हार जाएंगे.”

