अयोध्या. भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 75 नहीं, 175 साल तक आरक्षण ले लो. हमें इसकी आवश्यकता नहीं है. आज भी कई पारंपरिक समुदाय विकास की मुख्यधारा से दूर हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि इतने वर्षों के आरक्षण से आखिर कितने लोगों का भला हुआ है और क्या वाकई समाज में समानता आई है? संविधान निर्माण पर उन्होंने कहा कि संविधान केवल डॉ. भीमराव अंबेडकर ने ही नहीं, बल्कि 242 सांसदों ने मिलकर बनाया था.

संविधान को लेकर उन्होंने कहा कि अक्सर यह कहा जाता है कि संविधान केवल बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बनाया है, लेकिन यह आधा सच है. उन्होंने दावा किया कि संविधान का निर्माण केवल एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि 242 सांसदों की संविधान सभा ने मिलकर किया था. बृजभूषण शरण सिंह ने देश में मंडल आयोग और जातिगत राजनीति के उदय पर भी अपनी राय रखी.

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के मामले में जस्टिस ने खुद को सुनवाई से किया अलग, कही ये बात

पूर्व सांसद ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जिक्र करते हुए कहा कि जातिगत राजनीति ने समाज को टुकड़ों में बांट दिया है. उनके अनुसार, आरक्षण ने समाज में समानता लाने के बजाय कई समुदायों के बीच असंतुलन पैदा कर दिया है, जिससे कई योग्य लोग आज भी पीछे छूटे हुए हैं.