लद्दाख घूमने गए हाल ही में कुछ बाइकर्स के साथ एक बेहद अजीब घटना घटी. लद्दाख गए बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने उन्हें हैरान भी किया और थोड़ा डरा भी दिया. इन बाइकर्स ने दावा किया है कि वे खड़े तो भारत की जमीन पर थे, लेकिन उनके मोबाइल फोन में अचानक चीन का टाइम जोन एक्टिव हो गया. इसके बाद इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
यह एक ऐसी घटना है जिसने सोशल मीडिया पर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. हर कोई इस घटना के बारे में सुनते ही अचंभित होने के साथ साथ थोड़ी देर के लिए डर भी जा रहा है.
मामला है लद्दाख घूमने गए बाइकर्स की. बाइकर्स लोगों के साथ न विश्वास होने वाली एक घटना घटी है. उनका दावा है कि भारतीय सरहद में होने के बावजूद मोबाइल में बीजिंग का टाइम दिखाने लग गया. इन बाइकर्स ने दावा किया है कि वे खड़े तो भारत की जमीन पर थे, लेकिन उनके मोबाइल फोन में अचानक चीन का टाइम जोन एक्टिव हो गया.
अपने फोन की स्क्रीन दिखाते हुए बाइकर्स कहते हैं कि हम इंडिया में हैं, लेकिन उनके फोन का टाइम बदलकर चीन का हो गया है. यह बात इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि भारत और चीन के समय में पूरे ढाई घंटे का फर्क है. क्योंकि भारत में सुबह के 9 बजते हैं, तो चीन की घड़ी में 11:30 बज रहे होते हैं.
लेकिन मन में सवाल उठता है कि उनके साथ कोई जादू या फिर कोई सीमा पर षड्यंत्र तो नहीं हो गया. पर ऐसा कुछ उन बाइकर्स लोगों के साथ कुछ नहीं हुआ है.
हालांकि वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है. कुछ इसे सामान्य टेक्निकल ग्लिच मान रहे हैं, तो कुछ सुरक्षा के लिहाज से इसे गंभीर बता रहे हैं.
रक्षा जानकारों के अनुसार, बॉर्डर से सटे इलाकों में ऐसा होना कोई नई बात नहीं है. चीन सीमा पर अपना इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर रहा है और उनके टावरों की फ्रीक्वेंसी बहुत ही तेज होती है जिसके कारण ऐसा हो जाता है.
स्मार्टफोन में ऑटोमेटिक टाइम जोन नाम की एक सेटिंग होती है, जो नजदीकी मोबाइल टावर से सिग्नल लेकर अपने आप वहां का लोकल टाइम सेट कर लेती है. लद्दाख के कई इलाके चीन की सरहद (LAC) के बेहद करीब हैं. अपने बॉर्डर पर चीन ने काफी शक्तिशाली मोबाइल टावर लगा रखे हैं. कई बार इन टावरों का सिग्नल भारतीय सीमा में होते हुए भी पकड़ने लगते हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

