दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में पारिवारिक विवाद के चलते भाई की हत्या करने के सनसनीखेज मामले का पिपरिया पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की दो बहनों, दो बहनोई और एक नाबालिग बालिका को गिरफ्तार किया है।
READ MORE: MP Road Accident: मैहर में खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत 6 घायल, उमरिया में सड़क हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत, लंबी उम्र के लिए मां ने रखा था व्रत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 29 अगस्त को बलकू अहिरवार का शव उसके ही घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बंद दरवाजे के पीछे मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में ही पुलिस को मामला हत्या का प्रतीत हुआ, जिसके बाद आसपास के लोगों और परिजनों से गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक बलकू अहिरवार का अपनी बहनों के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने मृतक की बहन रेखा से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
READ MORE: लेडी हेड कांस्टेबल का कातिल पति गिरफ्तार: पुलिस ने अपनाया मैकेनिक का हुलिया, गाड़ी में हवा भरवाने पहुंचते ही आरोपी को दबोचा
आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते बलकू पर लकड़ी के डंडे, बेलन और हंसिए से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी दिनेश अहिरवार, रिंकी अहिरवार, लच्छो अहिरवार और प्राची अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल एक नाबालिग बालिका को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए लकड़ी के डंडे, बेलन और हसिया भी बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में न्यायालय पेश किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



