अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले में मनबढ़ बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें से एक भाई की मौत हो गई। वहीं, दूसरे की गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पूरी घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया गांव की है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पहले भी हो चुकी है मारपीट

मृतक युवक की पहचान पप्पू सिंह (35) के रूप में हई है। वहीं, घायल भाई की पहचान वकील सिंह के रूप हुए हई है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। बताया जाता है कि पिछले महीने के 18 अप्रैल को भी इन लोगों के साथ मारपीट की गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पड़ोसियों पर लग रहा आरोप

घटना का आरोप पड़ोसियों पर ही लगा है। मिली जानकारी के अनुसार नल का पानी निकालने तथा बिजली का तार ले जाने को लेकर भुवनेश्वर तिवारी का परिवार तथा नागेंद्र तिवारी के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दो साल पहले भी इस मामले को लेकर केस मुकदमा हुई थी। पिछले महीने के 18 अप्रैल को भी दोनों पक्ष में तनातनी हुआ था।

छानबीन में जुटी पुलिस

लेकिन बीते रात जब एक तिलक समारोह से पप्पू सिंह तथा उनके भाई वकील सिंह लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए लोगों ने हमला कर दिया तथा चाकू गोद कर पप्पू सिंह को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही उसके भाई वकील सिंह पर हमला हुआ है। जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक के शव को शिव सागर थाना की पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है। वहीं, पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- बिहार में मौत का तांडव: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, सभी की मौत, तिलक से लौटते समय हादसा