अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में बड़ा और भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना मठिया गांव के पास की है। मृतक में एक करगहर के भगवानपुर का रहने वाले हैं। जबकि बाकी चार लोग दिनारा के मठिया गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।
तिलक चढ़ाकर लौटते हुए हादसा
मिली जानकारी के अनुसार घटना का शिकार हुए सभी लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी से तिलक चढ़ा कर अपने गांव मठिया लौटे थे। जैसे ही बस से उतरकर यह लोग सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही कंटेनर ट्रक पास के ही एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी और उसके बाद बस को टक्कर मारते हुए पांच लोगों को रौंद दिया।
एक ही परिवार के सभी मृतक
हादसे के शिकार सभी पांच लोग एक हीं परिवार के बताए जाते हैं। मृतकों की पहचान करगहर के भगवानपुर गांव निवासी रामव्रत सिंह, लड़की के पिता व मठिया गांव निवासी अशोक सिंह, पिंटू सिंह एवं रजनीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं एक व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है और परिवार में कोहराम मचा है।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दिनारा थाने की पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। क्रेन की मदद से सभी वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है और पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर हादसे की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- बिहार में फिर गिरा पूल! आधी रात को नदी में समा गया विक्रमशिला सेतु का पोल नंबर 133
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

