अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के धौडॉढ थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए एक कार दुर्घटना में बीएससी नर्सिंग के एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि देर रात यह सभी छात्र किसी दोस्त के यहां पार्टी कर लौट रहे थे।
देर रात 2 बजे हुआ हादसा
इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात के 2:00 बजे के करीब कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें अभिषेक कुमार नामक 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वह शिवसागर थाना क्षेत्र के भद्रशिला गांव के रहने वाले गौरी शंकर प्रसाद का पुत्र था तथा शेरशाह नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग का छात्र था।
पार्टी में गए थे सभी लोग
मृतक छात्र की बहन आकांक्षा ने बताया कि अभिषेक घर में यह कह कर गया था कि वह एक पार्टी में जा रहा है। शाम में फोन किया कि रात में नहीं लौट पाएगा। लेकिन फिर देर रात धौड़ाढ पुलिस ने फोन किया की सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। जबकि अभिषेक कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में रखा गया। उसकी उम्र मात्र 19 वर्ष थी।
परिजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद से मृतक छात्र अभिषेक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता समेत सभी घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल छात्रों के परिवार में भी मायूसी छाई हुई है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस हादस किस वजह से हुआ? इसकी छानबीन में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- नालंदा: नींद की झपकी बनी काल, खड़े ट्रक से टकराया बिस्किट लदा ट्रक, चालक की मौत


