अमृतसर। पंजाब के सीमावर्ती इलाके में सीमा सुरक्षा बल को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर ग्रामीण के थाना अजनाला के अंतर्गत आने वाले गांव हरड़ खुर्द के पास BSF की 117 बटालियन ने एक संदिग्ध भारतीय नागरिक को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है, जिससे सरहद पार से होने वाली एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात BSF को एक पुख्ता खुफिया सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर 117 बटालियन के जवानों ने तत्काल अजनाला के सीमावर्ती गांव हरड़ खुर्द के पास एक विशेष ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घेराबंदी कर एक संदिग्ध भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया गया। जब सुरक्षा बलों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर छुपा कर रखा गया हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

बरामद हथियारों और गोला-बारूद की सूची
बरामदगी इतनी बड़ी है कि सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं। बरामद किए गए सामानों में 01 AK-47 राइफल, 25 आधुनिक पिस्तौल, 47 पिस्तौल मैगजीन, 01 बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 जिंदा कारतूस शामलि है।
बड़े नेटवर्क को खंगालने में जुटी एजेंसियां
BSF अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया आरोपी फिलहाल 117 बटालियन की हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और बुलेटप्रूफ जैकेट सीमा पार से किस रास्ते से आए, इन्हें किस मकसद के लिए इकट्ठा किया गया था और इस पूरे खेल के पीछे देश-विदेश में बैठा कौन सा राष्ट्रविरोधी नेटवर्क सक्रिय है।
- अमृतसर में 20 किलो हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तानी ड्रोन से भारत पहुंचाई गई थी नशे की खेप
- Haryana Top News : सोनीपत शिक्षा विभाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, SDO और JE 2.93 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, गोहाना करंट हादसे में बड़ी लापरवाही का खुलासा, JE समेत तीन अधिकारी सस्पेंड, कुरुक्षेत्र में धान खरीद को लेकर किसानों का विरोध, शाहाबाद में तनाव समेत दिनभर की बड़ी खबरें…
- बिजली के तार जुड़े नहीं कि उड़ गए लाखों के पुर्जे: नल-जल योजना पर पड़ी चोरों की नजर, खेल देख पुलिस भी रह गई दंग
- हिसार में कुमारी सैलजा का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश, CM के पंजाब दौरों पर भी उठाए सवाल
- सोनीपत शिक्षा विभाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, SDO और JE 2.93 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार



