अमृतसर. सीमा पर एक फिर से बड़ी मात्रा में हेरोइन मिलने से सनसनी फैल गई है. इसके पहले भी कई कई बार बड़ी मात्रा में यहां नशीली चीजों की तस्करी का मामला सामने आया है. खबर है कि एनसीबी और बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम की तरफ से एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान सीमावर्ती गांव पंजेरायी के इलाके में ड्रोन से फेंकी गई हेरोइन को जब्त किया गया है. इसकी अनुमानित कीमत 45 करोड रुपए आंकी गई है.
बीएसएस के जवान है तैनात
बड़ी बात यह है कि इसके पहले भी इसी एरिया में आठ से नौ बार इस तरह से हेरोइन तस्करी के लिए फेंकी गई है. इतना ही नहीं ड्रोन ने हेरोइन की खेप को फेंका, उससे महज 2 मिनट की दूरी पर बीएसएफ की अपनी bop है, जहां 24 घंटे बीएसएफ के जवान तैनात रहते हैं. अब सवाल यह है कि इतनी सुरक्षा होने के बाद भी तस्करी लगातार कैसे जारी है और पाकिस्तान से भारत इसे इतने आसानी से कैसे भेजा जा रहा है.
- JPSC-JSSC Scam: परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार, YBN यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड भी खंगाले
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम! अगले 2 दिन बारिश की संभावना
- यूपी कांग्रेस ने बदली मीडिया टीम, इन लोगों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- मलेशिया के पीएम के जवाब से झूमा पूरा पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो ने भारत को लेकर उगला जहर
- श्रीलंका घूमने गए हिसार के जिला अटार्नी के 25 वर्षीय बेटे की समुद्र में डूबने से मौत



