मुकेश सेन, बुधनी। मध्य प्रदेश के बुधनी में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए। मृतक की बॉडी सड़क पर चिपक गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना मिडघाट स्थित सतकुंडा झरने के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मिडघाट स्थित सतकुंडा झरने के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: 95 बच्चों की पढ़ाई पर कीचड़ का पहरा ! शिक्षिका ने कार्तिकेय चौहान से लगाई गुहार, छलक पड़े आंसू
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक और दोनों घायल बैतूल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों और मृतक की पहचान समेत हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


