बुलंदशहर। जिले के खुर्जा स्थित एक जिम में बीते दिनों हुए ट्रिपल मर्डर केस के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। दोनों आरोपियों को उस समय मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया जब खुर्जा पुलिस तथा स्वाट टीम मुंडाखेड़ा नहर के पास दबिश देने गई थी।

अन्य आरोपियों के लिए टीमें गठित

गौरतलब है कि बुलंदशहर के खुर्जा में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुई कहासुनी ने मौत के खौफनाक मंजर का रूप ले लिया था जिसमें एक ही अपरिवर के तीन युवकों को मौत के घाट उतर दिया गया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पहले ही एक आरोपी मयंक को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था तथा बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थी।

READ MORE: सपा का पीडिए ध्वस्त! अखिलेश को 2027 से पहले बड़ा झटका, पल्लवी पटेल छोड़ सकती हैं साथ

50-50 रूपए का इनाम घोषित किया था

आरोपियों पर पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। बीती रात खुर्जा थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुंडाखेड़ा नहर के पास दबिश दी। जिसमें पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रिंकू सैनी तथा भारत सैनी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों की तरफ से हुई फायरिंग के बाद जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए।

READ MORE: DJ की आवाज से 140 मौत : पोल्ट्री फार्म के पास से गुजरा डीजे, घटना से मचा हड़कंप

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ डीवीआर भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस व डीवीआर बरामद की है। पुलिस ने बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी ऑपरेशन चलाया हुआ है। अभी बाकी छह आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है सभी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है।