Bulldozer action in Bengal: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी की सरकार बनने के बाद बंगाल में बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। सीएम सुवेंदु अधिकारी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ऐलान-ए-जंग का ऐलान कर दिया है। इसी के तहत पूरे बंगाल में कब्जाई सरकारी जमीनों पर ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन जारी है। अवैध दुकानों को जमींदोज किया जा रहा है। शनिवार देर रात हावड़ा रेलवे स्टेशन (Howrah railway station) के बाहरबड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।  गंगा घाट, बस स्टैंड और फुटपाथों पर कई वर्षों से कब्जा करके चल रहे ठेले, दुकानें और अस्थायी निर्माण बुलडोजर की मदद से तोड़े गए। 

लोगों के अनुसार लंबे समय से स्टेशन के बाहर फुटपाथों और सड़क किनारे अवैध कब्जों की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कार्रवाई के बाद इलाके में आवाजाही कुछ हद तक आसान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर वर्षों से फुटपाथ और सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को हटाने के लिए यह अभियान चलाया गया। सार्वजनिक जमीनों पर जमे दुकानदारों को हटाने के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस अभियान में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF), आईओडब्ल्यू विभाग और हावड़ा सिटी पुलिस की टीम ने मिलकर कार्रवाई की। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी तरह का विरोध या हंगामा न हो सके। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में बदल दिया गया था और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। ब

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

रेलवे सुरक्षा बल की विशेष निगरानी में चले इस पूरे अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था और प्रशासनिक अधिकारी खुद पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

प्रशासन की दोटूक- आगे भी जारी रहेगा अभियान

अधिकारियों ने साफ कहा कि सरकारी और सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह हावड़ा स्टेशन क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले तिलजाला और उत्तर 24 परगना जिले के हसनाबाद इलाके में भी प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए थे।

 उत्तरी 24 परगना के हसनाबाद में कार्रवाई

उत्तरी 24 परगना जिले के हसनाबाद में भी बुलडोजर कार्रवाई हुई है। तालपुकुर इलाके में अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन पर दुकानें बना ली गई थीं। शनिवार को इन ढांचों को गिराने के लिए बुलडोजर मौके पर पहुंचे। अदालत ने पहले ही इस निर्माण को गिराने का निर्देश जारी किया था। उस आदेश का पालन करते हुए शनिवार को अवैध ढाांचों को गिराने का काम शुरू हो गया।

अवैध निर्माण पर शुभेंदु अधिकारी का सख्त आदेश
बता दें कि मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से शुभेंदु अधिकारी ने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे सभी ढांचों को गिरा दिया जाएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता के तिलजाला में ऐसी ही एक अवैध इमारत में आग लग गई थी। इसके परिणामस्वरूप दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद उस जगह पर बुलडोजर भेजे गए थे।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m