Trivandrum-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express Fire News: इस वक्त की बड़ी खबर कोटा रेल मंडल से आई है। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) में भीषण आग लग गई है। आग त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लगी है। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के बी-1 (B1) एसी कोच में रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आलोट और लूणीरिच्छा स्टेशनों के बीच अचानक आग लग गई, जिससे पूरी ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। रेलवे कर्मियों ने आग लगे डिब्बे को ट्रेन से काटकर अलग किया। इससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद फिलहाल दिल्ली-मुंबई रूट बंद है। पिछले दो घंटे से इस रूट पर रेल परिचालन बाधित है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोच में 68 यात्री सवार थे। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के वक्त एसी कोच में 68 यात्री यात्रा कर रहे थे। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।
आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया और पैसेंजर्स को बाहर निकाला। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन अपनी रफ्तार में रतलाम के लूणीरिच्छा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। तभी सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन के गार्ड ने ट्रेन से धुआं निकलता देखा और इसी सूचना इंजन चालक को दी। इसके तुरंत बाद ट्रेन को आपातकालीन स्थिति में ट्रैक पर रोका गया और आरपीएफ स्टाफ ने मोर्चा संभालते हुए महज 15 मिनट के अंदर सभी पैसेंजर्स की डि-बोर्डिंग पूरी करवाई।
बता दें कि त्रिवेंद्रम राजधानी रविवार सुबह करीब 3.45 बजे मध्य प्रदेश के रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था। राजस्थान में एंट्री से पहले विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास इसके कोच में आग लग गई।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

