Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (16 मई 2026) की खबरों में नीदरलैंड में ऊर्जा संकट पर पीएम मोदी बोले- हालात नहीं बदले तो गरीबी आएगी; ट्रंप के बाद व्लादिमीर पुतिन का चीन दौरा; सीएम सुवेंदु ने “ऑपरेशन क्लीनअप” शुरू करने का किया ऐलान; पहली बार डॉलर के मुकाबले 96 के पार रुपया प्रमुख रहा।

1. नीदरलैंड में ऊर्जा संकट पर पीएम मोदी बोले- हालात नहीं बदले तो गरीबी आएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड दौरे पर हैं। मोदी इस दौरान द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करने पहुंचे। इस भारतीय समुदाय कार्यक्रम में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यहां लोगों का प्यार और उत्साह देखकर उन्हें लगा जैसे वे भारत के किसी उत्सव में शामिल हैं। उन्होंने कहा, “इतना प्यार और उत्साह देखकर मैं एक पल के लिए भूल गया कि मैं नीदरलैंड में हूं। अपने इस सम्बोधन में पीएम ने वर्तमान खाड़ी युद्ध के कारण ऊर्जा संकट पर कहा कि हालात नहीं बदले तो आने वाले समय में गरीबी आ सकती है।

पढ़े पूरी खबर…….

2. पहली बार डॉलर के मुकाबले 96 के पार रुपया

 शुक्रवार, 15 मई, 2026 को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 96.14 पर पहुच गया। आज सुबह से ही, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण पूरे देश में काफी हंगामा मचा हुआ है।

पढ़े पूरी खबर…….

3. ट्रंप के बाद व्लादिमीर पुतिन का चीन दौरा

दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली देशों के बीच कूटनीतिक गठजोड़ और मजबूत होने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीन दिवसीय चीन यात्रा खत्म होने के तुरंत बाद, अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन का आधिकारिक दौरा करने वाले हैं। क्रेमलिन और चीनी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राष्ट्रपति पुतिन 19 और 20 मई को चीन की यात्रा पर रहेंगे।

पढ़े पूरी खबर…….

4. सीएम सुवेंदु ने “ऑपरेशन क्लीनअप” शुरू करने का किया ऐलान

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में बिना मान्यता प्राप्त और कथित तौर पर अवैध रूप से चल रहे मदरसों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सफाई’ (Operation Cleanup) नामक अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। अल्पसंख्यक मामलों के नए मंत्री क्षुदिराम टुडू ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा के नाम पर किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार का उद्देश्य राज्य में बिना सरकारी मान्यता या प्राधिकरण के चल रहे सभी गैर-सहायता प्राप्त (unaided) और अवैध मदरसों की पहचान कर उन्हें बंद करना है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

CBI की जांच NTA के अंदर तक पहुंचीः नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच सीधे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अंदर तक पहुंच गई है। सीबीआई ने एनटीए द्वारा नियुक्त प्रश्नपत्र सेट करने वाले दो प्रोफेसरों सहित अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो देश भर के लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले इस सिंडिकेट के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी को शक है कि पेपर लीक नेटवर्क में सिर्फ बाहरी लोग ही नहीं, बल्कि NTA के अंदर के कुछ कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं. (पूरी खबर पढ़े)

इंडियन आर्मी चीफ की पाकिस्तान को दो टूकः इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान ने अब कोई भूल की तो उसे मिटा देंगे. दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘यूनिफॉर्म अनवील्ड’ कार्यक्रम में बोलते हुए जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे यह तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बना रहना चाहता है या फिर इतिहास का. (पूरी खबर पढ़े)

CJI सूर्यकांत ने “कॉकरोच” टिप्पणी पर दी सफाईः सीजेआई सूर्यकांत ने युवाओं के लिए अपनी कॉकरोच वाली टिप्पणी पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मीडिया के एक हिस्से ने कोर्ट के अंदर एक बेकार केस के दौरान कही गई मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को देश के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कह दिया था। उन्होंने कहा- कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं। दरअसल, CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच शुक्रवार को एक वकील की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उसने खुद को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिए जाने की मांग की थी। (पूरी खबर पढ़े)

तेल संकट: केंद्र सरकार ने निर्यात पर लगाया विंडफॉल टैक्सः ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद आखिरकार भारतीय तेल कंपनियों ने भी 15 मई से पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. अब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक और बड़ा फैसला लिया है. देर रात सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर विंडफॉल गेन टैक्स को लेकर बड़ा फैसला लिया. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन यानी ATF के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी SAED की दरें एक बार फिर बदल दी हैं। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m