इमरान खान,खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में अवैध रूप से संचालित अहाते के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। माता चौक शराब दुकान के पास शेड लगाकर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। शिकायतों के बाद आज प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अवैध शेड को बुलडोजर से हटा दिया।
READ MORE: MBBS छात्र की फीस अटकी: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, MP सरकार और OBC आयोग को जारी किया नोटिस
जसवाड़ी रोड क्षेत्र में हुई कार्रवाई से अवैध अहाता संचालकों में हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि अवैध अहातों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन को लगातार अवैध रूप से शराब पिलाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह, सहायक आबकारी अधिकारी सीएस मीणा सहित संयुक्त टीम मौजूद थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक



