अमृतसर के सुलतानविंड के इलाके कोट मित्त सिंह में तब सनसनी फैल गई जब अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। कुछ अज्ञात व्यक्तियों की ने अचानक धुंआधार फायरिंग की है अच्छी बात यह रही कि कोई भी किसी तरह से घायल नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं।
गोलियां चलने का कारण अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना के संबंध में एएएआई विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ़ से इलाके में लगे कैमरों की जांच की जा रही है। साथ ही गोलियां चलाने वाले व्यक्तियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए आसपास के इलाकों में तहकीकात की जा रही है। लोगों से पूछताछ के अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

बता दें कि एक दिन पहले भी अमृतसर के गांव खब्बे राजपुतां में फुटबॉल टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान फायरिंग हुई थी । जिससे एक नाबालिग की मौत हो गई थी, जबकि छुट्टी पर आया एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
- IPL 2026 शेड्यूल में बड़ा बदलाव: अब चेन्नई में होगा GT vs CSK मुकाबला, रिवर्स मैच अहमदाबाद शिफ्ट
- LPG और पेट्रोल-डीजल पर बड़ा अपडेट! सरकार ने कहा- तेल-गैस की सप्लाई फुल, घबराने की जरूरत नहीं.. पैनिक बाइंग से बचने को कहा
- SRH vs RR IPL 2026: राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- हनीट्रैप से अपहरण : मास्टरमाइंड भांजा, मामा से 1 करोड़ की मांगी फिरौती, भाई को किया किडनैप! 5 आरोपी गिरफ्तार
- CG News : जर्जर मकान की दीवार गिरने से मासूम बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम

