Bundi Knife Attack: राजस्थान के बूंदी जिले में नैनवा रोड पर हुए चर्चित Bundi Knife Attack मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। चाकूबाजी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने जनता कॉलोनी स्थित उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

संयुक्त टीम ने हटाया अवैध निर्माण
जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आरोपी विशाल मेघवाल और रवि भट्टा के अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। मौके पर पुलिस के अलावा वन विभाग, बिजली विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने पूरे अभियान को सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा किया।
सिगरेट उधार नहीं देने पर दुकानदार पर हमला
पुलिस के अनुसार, नैनवा रोड पर पान की दुकान चलाने वाले बहादुर मीणा से कुछ युवकों ने सिगरेट उधार मांगी थी। उधार देने से इनकार करने पर तीन युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बहादुर मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद शहर में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी।
24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार
बूंदी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल मेघवाल, रवि भट्टा और एक अन्य युवक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, विशाल मेघवाल और रवि भट्टा के खिलाफ पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों थाना स्तर पर हिस्ट्रीशीटर के रूप में चिन्हित हैं। इस मामले में प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में सख्त संदेश देने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- दुर्गा पंडालों की सुरक्षा पर CM योगी सख्त! अफसरों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश, कोताही पर होगी सीधी कार्रवाई
- ऑडी Q3 की दमदार एंट्री! 51.99 लाख कीमत, नए लुक और लग्जरी फीचर्स से मचाएगी धूम
- ये क्या! बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम, 3 घंटे तक थम गए पहिये
- शासकीय उचित मूल्य की दुकान में 23 लाख रुपए की हेराफेरी, स्व-सहायता समूह के संचालकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
- वन भूमि कब्जा हटाने के दौरान खूनी झड़प: पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमला, 25 गांव वालों समेत 2 वनकर्मी घायल
