Bundi Police Raid: बूंदी जिले में राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना पुलिस ने देवपुरा तहसील रोड स्थित एक मकान पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान मुख्य संचालक सहित कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में 15 पुरुष, 7 महिलाएं और मुख्य संचालक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई सभी महिलाएं बूंदी जिले के बाहर की रहने वाली हैं। सदर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बूंदी के एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक बोगस ग्राहक भेजा। जानकारी सही मिलने के बाद पुलिस टीम ने प्लान बनाकर दबिश दी और मौके से आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद 14 युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
छापेमारी के दौरान ये सामान हुए बरामद
- 3 डिजिटल भुगतान मशीनें
- नकदी
- कई मोबाइल फोन
- 1 कार
- 1 बाइक
- 1 लोडिंग टेम्पो
डिजिटल लेनदेन और नेटवर्क की होगी जांच
पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल फोन और डिजिटल भुगतान उपकरणों की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटाना है।
अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी अनिल जोशी ने कहा कि जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्लीवालों के लिए राहत: इस साल अब तक 211 साफ हवा वाले दिन, 2016 के बाद सबसे बेहतर प्रदर्शन
- भविष्य की इमारत या भ्रष्टाचार की बुनियाद! उद्घाटन से पहले ही 1.30 करोड़ की लागत से बन रहे स्कूल का गिरा बारजा, ये है योगी जी आपका सुशासन?
- सीईसी के इस्तीफे की मांग पर अड़े अभिजीत दिपके, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’; जताई सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई की उम्मीद
- CG News: नदी किनारे मिली युवक की लाश, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
- कोटिया पर फिर गरमाई ओडिशा की राजनीति, आंध्र प्रदेश के दखल और चुनाव अधिसूचना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
