रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां एक हथियार तस्कर को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ में अवैध हथियार के ‘मिनी कारखाना’ का खुलासा हुआ! आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक और पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

बुरहानपुर जिले की नेपानगर में मुखबिर की सूचना पर नेपानगर पुलिस ने तहसील चौराहे से एक हथियार तस्कर को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपने घर में और हथियार होना बताया। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते आरोपी युवक की निशानदेही पर घर की तलाशी ली। जहां एक और पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए।

ये भी पढ़ें: राजधानी में बदमाशों का आतंक: देर रात ताबड़तोड़ 12 राउंड फायरिंग, पीछा कर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

नेपानगर पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर अवैध हथियार तस्कर के पूरे नेटवर्क की चेन तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नेपानगर और खकनार पुलिस की संयुक्त टीम ने खकनार क्षेत्र के जंगल में दबिश देकर हथियार बनाने के मिनी कारखाने का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपी फरार होने में कामयाब हुए।

वहीं पुलिस ने अधॅनिर्मित पिस्तौल के साथ हथियार बनाने के काफी मात्रा में हथियार जप्त किए है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी, जब्त हथियारों और फरार आरोपियों के कनेक्शन के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। आशंका है कि आरोपियों से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m