अमृतसर. पंजाब में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बाद अब बस का सफर भी महंगा हो गया है. कुछ दिन पहले सरकार ने डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल पर 61 पैसे प्रति लीटर वैट बढ़ाने का निर्णय लिया था, जिसके कारण बसों का किराया भी बढ़ाना पड़ा.
पंजाब परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है, जिसमें बस का किराया 23 पैसे से बढ़ाकर 46 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है. इसके साथ ही न्यूनतम टिकट मूल्य में भी बदलाव किया गया है. अब यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए कम से कम 15 रुपये देने होंगे.

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बस किराए में बढ़ोतरी से सरकार की आय में 150 करोड़ रुपये का इजाफा होगा. महिलाओं के लिए शुरू की गई मुफ्त यात्रा सुविधा में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसे पहले की तरह जारी रखने का आदेश है.
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, लगभग चार साल बाद बस किराए में यह वृद्धि की गई है. यह निर्णय सरकारी और निजी क्षेत्र की बसों पर लागू होगा. हीट वेंटिलेशन एंड एयर कंडीशन (एचएसवीएसी) बसों के किराए में 23 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो अब 1.45 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है, पहले यह 1.22 रुपये प्रति किलोमीटर था.
वहीं, एसी बसों के किराए में 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जो अब 1.74 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर हो गया है, पहले यह 1.46 रुपये प्रति किलोमीटर था. इंटीग्रल कोच का किराया 41 पैसे बढ़ाकर 2.61 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है. इसके अलावा, सुपर इंटीग्रल कोच का किराया 46 पैसे बढ़ाकर 2.90 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है.
- गांधी मैदान से लोकभवन तक मार्च, बैरिकेडिंग तोड़कर भागे प्रदर्शनकारी, 1 घंटे तक सड़क जाम कर नारेबाजी
- ₹14,999 में नया 5G फोन! itel City 300 5G में 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी, जानें फीचर्स
- बाल-बाल बची जान: भोपाल रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी मां-बेटी; आरपीएफ आरक्षक बना देवदूत
- Rajasthan News: भीलवाड़ा में स्लीपर बस पलटी, 21 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर, ब्लैक स्पॉट पर आए दिन होते हैं हादसे
- लाड़ली बहना योजना में जुड़ेंगे नए नाम, फिर खुलेगा पोर्टल; छूटे हुए नामों का आंकलन करने के निर्देश
