Jaipur businessman murder: शिवदासपुरा थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिल्डिंग मटेरियल के कारोबारी हरिशंकर शर्मा का शव उनकी ही कार में मिला। शव को प्लास्टिक और बोरे में लपेटकर छिपाया गया था।

जानकारी के अनुसार विधानी निवासी 40 साल के हरिशंकर शर्मा 13 जून को घर से काम के सिलसिले में निकले थे। जब वो देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। सोमवार की सुबह जब घर के पास ही उनकी कार खड़ी मिली, तो अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए। कार की पिछली सीट पर हरिशंकर की लाश पड़ी थी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला करोड़ों के लेन-देन का है। परिवार का आरोप है कि हरिशंकर के पैसे बाजार में फंसे हुए थे और इसी विवाद के चलते उनकी जान ली गई। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया आरोपी सीता राम मृतक का ही दोस्त बताया जा रहा है जो एक हॉस्टल चलाता है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बड़ी अजीब दलील दी है। उसने पुलिस को बताया कि कहासुनी के दौरान उसने सिर्फ एक लात मारी थी, जिससे हरिशंकर गिर पड़े और सिर में किसी भारी चीज से चोट लग गई। हालांकि, पुलिस इस बात को आसानी से पचा नहीं पा रही है। शव जिस तरह से प्लास्टिक में लपेटा गया था, वह किसी गहरी साजिश की ओर इशारा करता है।
शिवदासपुरा के सीआई राजेंद्र मीणा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल था। हरिशंकर के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में दहशत का माहौल है।
पढ़ें ये खबरें
- सिर्फ 200 रुपये के लिए खूनी विवाद, उधार के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
- न सीमेंट कमजोर था, न सरिया… फिर बरेली में कैसे गिरी पानी की टंकी? जानने के लिए पढ़ें जल निगम की रिपोर्ट
- ‘ट्रैफिक गर्ल’ शुभी जैन का पुलिस पर गंभीर सवाल! बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर की बदसलूकी, पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो कैसे होगा भरोसा?
- Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान बरामद
- क्या आप भी कर रहे थे स्पेशल TET का इंतजार? 3 नवंबर की तारीख डायरी में कर लें नोट, इस बार चूक गए तो…


