राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) नेता सुनेत्रा पवार को कांग्रेस द्वारा ‘गूंगी गुड़िया’ कहने पर लेकर बवाल हो गया है. सुनेत्रा पवार ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि मैं समय पर आने पर बोलूंगी. NCP की ओर से इस पर तीव्र विरोध जताया गया है. NCP के विधायकों ने कांग्रेस को घेर लिया और उन्हें इंदिरा गांधी की याद दिला दी. उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर एनसीपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, माफी की मांग की और विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया.
वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने भी इस मामले में बात की है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.
महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को लेकर ‘गूंगी गुड़िया’ शब्द का इस्तेमाल किया गया. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहा था. इस पर राजनीतिक बवाल मच गया है
महाराष्ट्र कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस और बीड़ दौरे का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि वह आखिर कब तक ‘गूंगी गुड़िया’ बनी रहेंगी. दरअसल, सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री हैं और बीड जिले की प्रभारी मंत्री भी. एक पत्रकार के सवाल पर उनकी बजाय NCP के विधायक धनंजय मुंडे ने जवाब दिए.
इसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोशल मीडिया पर गूंगी गुड़िया बताया था और कहा था कि आखिर उन्होंने जवाब क्यों नहीं दिया.
इसके बाद एनसीपी ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया. पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने इसे महिलाओं का अपमान बताया.
महिला डिप्टी सीएम को गूंगी गुड़िया कहे जाने पर राजनीतिक बवाल बढ़ा तो हर्षवर्धन सपकाल ने सफाई भी दी और कहा कि इंदिरा गांधी के लिए भी ऐसा शब्द इस्तेमाल किया गया था. हालांकि आखिर में हर्षवर्धन सपकाल ने अपनी बात को वापस ले लिया और इस पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत संदर्भ में लिया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


