सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं नशे की खेती के विरुद्ध रतलाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरवन क्षेत्रांतर्गत ग्राम उण्डेर में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर कपास एवं मक्का की फसल के बीच अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम द्वारा मौके से कुल 2,948 हरे गांजे के पौधे, जिनका कुल वजन लगभग 724 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये है, जब्त किए गए हैं। मामले में वैधानिक कार्रवाई की गई।
READ MORE: ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला: नर्मदा में चलती नाव के इंजन में लगी आग, 6 यात्रियों को दूसरी नाव में शिफ्ट कर बचाई जान
सरवन पुलिस को ग्राम उण्डेर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने संबंधी मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार सहित SDOP सैलाना लेखराज मीणा के नेतृत्व में थाना सरवन, थाना सैलाना एवं थाना बाजना की पृथक-पृथक पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा ग्राम उण्डेर में पहाड़ी किनारे स्थित खेतों एवं आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग करते हुए दबिश दी गई। सर्चिंग के दौरान शासकीय भूमि पर कपास एवं मक्का की फसल के बीच बड़ी संख्या में गांजे के हरे पौधे उगाए हुए पाए गए।
READ MORE: बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला, राहगीरों के सामने ताबड़तोड़ बरसाए लट्ठ, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 2,948 गांजे के हरे पौधे उखड़वाकर जब्त किए गए। जब्त पौधों का कुल वजन 724 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांजे की खेती शासकीय भूमि पर की जा रही थी। पुलिस द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती करने वाले व्यक्तियों एवं गांजे की खेती से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

