इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव के इंजन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही नाव में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
READ MORE: शादी का झांसा देकर नाबालिग से 2 साल तक दुष्कर्म: कैफे और रिसॉर्ट में बनाता था शिकार; आरोपी गिरफ्तार
नाविक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दूसरी नाव को आवाज लगाई और सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी नाव में शिफ्ट कर दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित किनारे पर पहुंच गए।
READ MORE: मानसून ब्रेक के बाद खुला सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, ‘नन्हीं की आवाज’ साइकिल अभियान की भी हुई शुरुआत
घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम घाट पर पहुंची। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नाव के इंजन को जब्त करने और नाव संचालक के लाइसेंस की जांच के निर्देश दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

