दुर्गेश राजपूत ,नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में मानसून सीजन के चलते पिछले 92 दिनों से बंद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) का कोर क्षेत्र 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए पुनः खोल दिया गया है। 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बंद रहने के बाद मढ़ई, चूरना और पनारपानी जैसे प्रमुख प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों का उत्साह देखते ही बना।

READ MORE: 43 करोड़ के धान घोटाले की हाईकोर्ट में सुनवाई, EOW ने पेश की रिपोर्ट; सरकार को 6 हफ्ते की मोहलत

पहले ही दिन जंगल सफारी के लिए सभी 20 जिप्सियों की एडवांस बुकिंग फुल रही और कुल 154 पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग के जरिए सफारी का आनंद लिया। मढ़ई गेट पर ‘सतपुड़ा साथी’ की ग्रामीण बेटियों ने फीता काटकर पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान एसटीआर की डिप्टी डायरेक्टर ऋषिभा नेताम, सहायक संचालक शिव प्रसाद मैथानी और स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों का तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। ​इसी तरह पनारपानी-नीमघान गेट पर पर्यटकों से फीता कटवाया गया और इको विकास समिति बारीआम की अध्यक्ष सरजू बाई ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। चूरना गेट पर भी वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। ​

READ MORE: उज्जैन शाही मस्जिद मामला: प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान मीनार का हिस्सा गिरा, मौके पर प्रशासन और भारी पुलिस बल मौजूद

एसटीआर क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने बताया कि सुरक्षा और सफारी से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब अगले आठ महीनों तक पर्यटक सतपुड़ा की हसीन वादियों, दुर्लभ पक्षियों और वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। इसके साथ ही, पार्क प्रबंधन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए ‘नन्हीं की आवाज’ साइकिल अभियान की भी शुरुआत की, जिसे अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m