प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे हिस्से को मुस्लिम समुदाय के लोग हाथ से तोड़ने का काम पिछले चार दिन से कर रहे है । जिसमें आज मस्जिद के मीनार को गिराया गया। छत्री चौक स्थित मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने शाही मस्जिद में गुरुवार को मीनार को गिराया गया । यहां ऊंची मीनार का एक छोटा हिस्सा टूटकर मस्जिद की छत पर गिर गया । इससे मस्जिद के छत के कुछ हिस्से को क्षति पहुंची है । हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है ।
READ MORE: ब्यौहारी में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा कॉलर वाला हाथी, हादसे को रोकने रेलवे और बिजली विभाग हाई अलर्ट पर
उज्जैन में “सिंहस्थ-2028” की तैयारियों के अंतर्गत कंठाल से गोपाल मंदिर मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। जिसमें शाही मस्जिद की मीनार समेत कुछ हिस्सा चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग एवं धर्मगुरु अपने हाथ से ही तोड़ने का काम कर रहे हैं । जिला एवं पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी अफवाह या भ्रामक खबर पर ध्यान नहीं दें । शांति बनाए रखें एवं शहर में सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए जो कार्य किए जा रहे हैं उनमें सहयोग करें ।
READ MORE: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: हत्या-लूट की FIR दर्ज, मोबाइल ऑन-ऑफ कर पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी
उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले चार दिनों से मुस्लिम धर्मगुरु एवं मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ही शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत आज मस्जिद की मीनार को गिराया गया जिसमें कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है । हमारी लोगों से अपील है कि वह किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरें या अफवाह है ना फैलाएं और नाही ऐसी खबरों पर ध्यान दें । और जो सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से ऐसी अफवाह या भ्रामक खबरें फैलाएंगे उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

