Delhi Air Pollution: दिल्ली वायु प्रदूषण पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी सीएक्यूएम (CAQM) ने कड़ा एक्शन लिया है। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सीएक्यूएम ने 9 इकाइयों को बंद करने और 18 इकाइयों के डीजी सेटों को सील करने का आदेश दिया। जबकि 11 इकाइयों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी करने और छह इकाइयों के लिए एनवायरनमेंट कंपनसेशन (ईसी) का प्रस्ताव दिया गया है।
सीएक्यूएम के प्रवर्तन कार्य बल की बैठक हुई। बैठक में 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में किए गए 162 निरीक्षणों और प्रवर्तन कार्रवाइयों से जुड़ी रिपोर्टों की समीक्षा की। फ्लाइंग स्क्वायड ने 25 निर्माण और ध्वस्तीकरण वाले स्थलों, औद्योगिक क्षेत्र में 28 स्थलों और डीजल जनरेटर सेट से संबंधित 109 स्थलों का निरीक्षण किया।
इसमें निर्देश उल्लंघन के 64 मामले सामने आए। इनमें से 42 डीजल जनरेटर सेट से संबंधित थे. इन्फोर्समेंट टास्क फोर्स (ETF) ने गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में सात अप्रैल को चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियानों का भी जिक्र किया, जिनमें सड़क की धूल को कम करने से संबंधित निरीक्षण शामिल थे। जहां कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया और उल्लंघन के 126 सामने आये।संबंधित नगरपालिका अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें बार-बार नियमों का पालन न करने पर एससीएन जारी करना शामिल है।
एनवायरनमेंट कंपनसेशन का दिया प्रस्ताव
निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर, 9 इकाइयों को बंद करने और 18 इकाइयों के डीजी सेटों को सील करने, 11 इकाइयों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी करने और छह इकाइयों के लिए एनवायरनमेंट कंपनसेशन (ईसी) का प्रस्ताव दिया गया है। टास्क फोर्स ने दो अप्रैल को हुई बैठक के बाद से की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। इस अवधि के दौरान 46 बंद करने और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान 126 स्थानों पर नियम के उल्लंघन पाए गए। संबंधित नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
1765 इकाइयों को बंद करने के निर्देश
ईटीएफ ने 7 अप्रैल को गुरुग्राम नगर निगम में सड़क धूल नियंत्रण से संबंधित निरीक्षणों सहित विशेष प्रवर्तन अभियानों पर भी ध्यान दिया, जिसमें कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया और 126 उल्लंघन पाए गए। संबंधित नगरपालिका अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर एससीएन जारी करना शामिल है। इसके अलावा 17 अप्रैल तक की स्थिति की समीक्षा की, जिसमें यह पाया गया कि आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा अब तक कुल 26,834 इकाइयों, परियोजनाओं, संस्थाओं का निरीक्षण किया जा चुका है। इन निरीक्षणों के आधार पर, 1,765 बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

