होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि तेहरान अब अमेरिका को इस अहम समुद्री मार्ग को बंद कर ‘ब्लैकमेल’ नहीं कर सकता। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से बोलते हुए ट्रंप ने कहा, ‘ईरान बहुत कमजोर हो चुका है। उनके पास न नौसेना है, न वायुसेना और न ही मजबूत नेतृत्व। वे वर्षों से इस जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं कर पाएंगे।’
डोनाल्ड ट्रंप ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को लेकर ईरान को चेतावनी दी है कि वह अमेरिका को ‘ब्लैकमेल’ नहीं कर सकता। ईरानी नाकाबंदी, टैंकर पर फायरिंग और इसके चलते भारतीय जहाजों की वापसी से क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है।
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के 24 घंटे के भीतर ही ईरान के यू-टर्न ने हालात फिर बिगाड़ दिए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है और कहा है कि ईरान की नेवी, आर्मी सभी को खत्म कर दिया गया है. इस बीच होर्मुज में फायरिंग की घटनाओं ने तनाव को और बढ़ा दिया.
मिडिल ईस्ट में हालात पल-पल बदल रहे हैं. जिस होर्मुज स्ट्रेट को लेकर शुक्रवार को राहत की खबर आई थी, वहीं शनिवार आते-आते तस्वीर पूरी तरह बदल गई. ईरान के यू-टर्न और समुद्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने एक बार फिर दुनिया को चिंता में डाल दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर तीखा हमला करते हुए साफ कहा कि अब वह होर्मुज स्ट्रेट के जरिए अमेरिका या दुनिया को “ब्लैकमेल” नहीं कर सकता. ट्रंप ने अपने बयान में ईरान की सैन्य क्षमता और नेतृत्व पर भी सवाल उठाए. उन्होंने यह भी दोहराया कि जब तक कोई ठोस समझौता नहीं होता, अमेरिकी नौसेना का ब्लॉकेड जारी रहेगा.
असल विवाद तब बढ़ा जब ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के सिर्फ 24 घंटे बाद ही फिर से सख्त नियंत्रण लागू कर दिया. सबसे चिंता की बात यह रही कि भारतीय जहाज भी इस तनाव की चपेट में आ गए. समुद्री ट्रैकिंग रिपोर्ट्स के अनुसार, दो भारतीय जहाजों जिनमें एक बड़ा सुपरटैंकर शामिल था, उसे फायरिंग के बाद वापस लौटना पड़ा.
लेकिन शनिवार को अचानक ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर दी और आवाजाही पर सख्ती बढ़ा दी. हालात और भी बदतर तब हो गई जब रिपोर्ट्स सामने आईं कि लेकिन यह घटना संकेत देती है कि हालात कितने नाजुक हो चुके हैं.
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने शनिवार को अचानक फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर दी और आवाजाही पर सख्ती बढ़ा दी. ईरानी गनबोट्स ने ओमान के पास एक कमर्शियल टैंकर पर फायरिंग की. हालांकि जहाज और क्रू सुरक्षित रहे. होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक ऊर्जा सप्लाई गुजरती है. ऐसे में यहां बढ़ता तनाव सीधे-सीधे तेल की कीमतों और सप्लाई पर असर डाल सकता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

