सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में मासूम बच्ची को कार से टक्कर मारकर फरार होने वाले आरोपी चालक को विंध्यनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने करीब छह दिनों की कड़ी मशक्कत और 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक MP 66 ZH 5944) भी जब्त कर ली गई है।

क्या थी पूरी घटना

यह दर्दनाक हादसा 6 सितंबर की सुबह बघेल पेट्रोल पंप के सामने हुआ था। सड़क पार कर रही एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी और चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश तेज कर दी थी।

सीसीटीवी फुटेज बने पुलिस का बड़ा हथियार

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। संभावित रास्तों और चौराहों पर लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आखिरकार पुलिस वाहन का नंबर (MP 66 ZH 5944) और आरोपी चालक नकुल कुमार बियार तक पहुंचने में कामयाब रही।

CHC में बड़ी लापरवाही: अस्पताल की छत और सीढ़ियों पर मिला एक्सपायरी दवाओं का जखीरा

धारा 105 बीएनएस के तहत कार्रवाई

बच्ची की मौत के बाद मामले में गंभीर धाराओं (धारा 105 BNS) का इजाफा किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस सतर्क कार्रवाई से यह साबित हो गया है कि तकनीक के सही इस्तेमाल से अपराधियों का बचना नामुमकिन है।

सीधे अफसर बनने का रास्ता साफ! जारी हुआ इन पदों पर नोटिफिकेशन, जानिए कौन दे सकेगा परीक्षा…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m