संजय पाटीदार, भोपाल। गूगल मैप के जरिए सफर करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक परिवार नहर में जा गिरा। बताया जा रहा है कि टाटा सफारी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। घटना में गाड़ी में सवार पांच लोगों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के भोपाल का जादौन परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए यूपी के सिरसागंज, फिरोजबादा जा रहा था। परिवार गूगल मैप के सहारे यात्रा कर रहा था। इस दौरान रास्ता भटक गया। बारिश और अंधेरे के कारण गूगल मैप के बताए रास्ते पर चल रही टाटा सफारी अनियंत्रित होकर नगर में जा गिरी। यह हादसा जसवंतनगर इटावा के पास हुआ।

ये भी पढ़ें: जल-जंगल और जमीन की जंग: मूसलाधार बारिश में भी धधक रही ‘चिता आंदोलन’ की आग, अमित भटनागर का आमरण अनशन शुरू!

इस हादसे में गाड़ी ड्राइव कर रहे धर्मेंद्र जादौन, उनकी पत्नी शीतल जादौन, श्रेया, अजा और संध्या को गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना मिलते ही इटावा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सिरसागंज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इटावा पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m