पिथौरागढ़। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल

यह पूरा मामला जिले के धारचूला थाना क्षेत्र का है। जहां एक कार में सवार पांच लोग अपने गंंतव्य की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार जैसे ही दारमा मार्ग पर पहुंती तभी ऊपरी पहाड़ी से अचानक भरभराकर विशालकाय बोल्डर सीधे चलती कार के ऊपर गिर गई। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि कार में बैठे यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। जिससे गाड़ी पूरी तरह चपट गई औऱ उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

READ MORE; CM धामी ने जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, कल वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिवादन बल मौके पर पहुंची लेकिन तब-तब दो लोगों की मौत हो चुकी थी। SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और कार को काटकर मलबे और पत्थरों के बीच से घायलों और शवों को बाहर निकाला। प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है।