कुमार इंदर, जबलपुर/डिंडोरी। शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्तरा-जबलपुर मार्ग पर स्थित कसा नदी के पुल पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नदी का पुल पार करते समय एक कार तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। कार में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकल आए और तैरकर नदी किनारे पहुंच गए, जिससे उनकी जान बच गई।
पुल पर पहुंचते ही कार का संतुलन बिगड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। इसके बावजूद चालक ने पुल पार करने का प्रयास किया। बीच पुल पर पहुंचते ही कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
एमपी कांग्रेस में सियासी बवाल: नोटिस मिलने पर भड़कीं प्रियंका करार, सुरेश पटेल ने भी लगाए भेदभाव के आरोप
कोई जनहानि नहीं
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह नदी के तेज बहाव में बह गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलमग्न पुलों और रपटों को पार करने का प्रयास न करें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

