शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल एयरपोर्ट पर विदेशी युवक से कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। फ्रांस के युवक के लिवाइस वैलेंटाइन बैग में तलाशी के दौरान एक कारतूस बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि यह विदेशी युवक वाइल्ड फोटोग्राफी के नाम पर भोपाल आया था। फिलहाल IB और पुलिस टीम उससे गहन पूछताछ कर रही है।

भोपाल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फ्रांस के युवक के बैग से कारतूत बरामद हुआ। यह विदेशी युवक भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था। कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में कारतूस डमी बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: MP की जेलों से 87 बंदी हुए रिहा: भोपाल सेंट्रल जेल से 13 को मिली नई जिंदगी, एपीसीआर ने 3 बंदियों की जुर्माना राशि जमा कर दिलाई आजादी

सुरक्षा नियमों के तहत यात्री और बरामद कारतूस को आगे की जांच के लिए गांधीनगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने पूछताछ और जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद यात्री को फिलहाल छोड़ दिया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसी मामले को लेकर सतर्क हैं। घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: अंतरधार्मिक विवाह करने वाले दंपत्ति ने लगाई सुरक्षा की गुहार, मां बगलामुखी के दर्शन कर कट्टरपंथी खतरे से बचाव की प्रार्थना, HC से मिली सुरक्षा हटने के बाद बढ़ी चिंता

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m