कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत मामला का वीडियो सामने आया है। सड़क हादसे के दो अलग-अलग वीडियो सामने आए है।
तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर
पहले वीडियो में तेज रफ्तार कार ऑटो को टक्कर मारते हुए कैद हुई है। ऑटो में टक्कर मारते ही पेड़ से जा टकराता ऑटो दिख रहा है। पुलिस की गाड़ी पीछे करते हुए नजर आई। दूसरे वीडियो में हादसा होने की आवाज आ रही है। वीडियो में हादसे के बाद गार्ड और लोग दौड़ते हुए नजर आ रहे है।
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
दरअसल मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र का मामला है जहां 27 मार्च को परशुराम चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हुआ था। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई थी जबकि चार लोग घायल हुए थे। मामले में कार सहित चालक गिरफ्तार हो चुका है।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बड़ी लापरवाही: 24 दिन बाद मिला बाघ का शव, शिकारियों ने रेडियो कॉलर भी जलाया
युवक युवती की लाश मिलने से सनसनी: युवक फांसी पर लटका और युवती का शव झाड़ियों में मिला,

