शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में रिटायर्ड महिला जज की बहू ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने 6 सदस्यीय SIT का गठन किया है। परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार न करने पर पुलिस नोटिस देने की तैयारी में है।
पुलिस भी परिजनों को नोटिस देने की तैयारी में
दरअसल 12 मई को ट्विशा की मौत हुई थी। परिजनों ने सास और पति पर हत्या के आरोप लगाये थे। सास और पति पर सख्त धाराएं न लगाने से परिजन नाराज है। ट्विशा की सास और पति पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हो चुका है। सास गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी हैं। बेटे की जमानत पर सुनवाई कल होगी। ट्विशा का अंतिम संस्कार अब तक नहीं किया है। आज भोपाल एम्स मर्चुरी से ट्विशा का शव ले सकते है। पुलिस भी परिजनों को नोटिस देने की तैयारी में है कि शव लेकर अंतिम संस्कार करें।
ACP रजनीश कश्यप SIT प्रमुख
मामले में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने SIT का गठन किया है। SIT में 6 पुलिस अधिकारी शामिल है। SIT प्रमुख ACP रजनीश कश्यप को बनाया है। कटारा हिल्स टीआई सुनील दुबे, सब इंस्पेक्टर वासुदेव सविता, सब इंस्पेक्टर संजय दुबे के अलावा दो अन्य सब इंस्पेक्टर शामिल हैं, जो इस मामले की जांच करेंगे।


