इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में सरपंच पति रूमसिंह की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस की जांच संदिग्धों के इर्द-गिर्द घूम रही है। घटना के बाद आज पंधाना विधायक छाया मोरे बोरखेड़ा पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने खंडवा SP से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी लेते हुए, कहा, कि आरोपियों को जल्द पकड़कर मामले का खुलासा करें। ओर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाए।

READ MORE: उज्जैन में मकान तोड़ने के दौरान गिरी दीवार, 3 मजदूर दबे, अस्पताल में भर्ती

पंधाना विधायक छाया मोरे ने इस हत्याकांड को बेहद दुखद और चिंता में डालने वाला मामला बताया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अगम जैन से फोन पर चर्चा कर मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

READ MORE: फर्जी पासपोर्ट रैकेट में एसटीएफ का बड़ा खुलासाः बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल

बता दें कि, कल पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में सरपंच ज्ञानीबाई के पति रूमसिंह का शव खेत के पास मिला था। रूमसिंह बोरखेड़ा से अपने घर बोरखेड़ा टांडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। इसके अलावा शरीर पर भी चोट के निशान मिले थे। घटना के बाद से ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अब संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m