प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उर्दूपुरा क्षेत्र में शनिवार को पुराने मकान को तोड़ने के दौरान अचानक दीवार गिर गई। हादसे में वहां काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: MP के इस जिले में आवारा कुत्तों का आतंकः दो दिन में 20 से ज्यादा लोग डॉग बाइट के शिकार, सड़क पर बैठे मवेशियों से भी यातायात बाधित
जानकारी के मुताबिक मकान को डिस्मेंटल करने का काम चल रहा था। इसी दौरान पुरानी दीवार अचानक ढह गई और उसकी चपेट में आने से मजदूरों को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: कटनी में मौत को न्योता: खेतों में पाइप लाइन डालने जगह-जगह खोदी नालियां, ग्रामीण हो रहे परेशान
घायलों में गोविंद के पैर में, राजू के हाथ में, जबकि महिला मजदूर के हाथ-पैर और पंजे में हल्की चोट बताई गई है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: ‘मां कभी बेटे की बलि नहीं मांगती’, पश्चिम बंगाल बयान विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- अपने स्वाद के लिए काट रहे जीव
डॉक्टर विजय बाबू के मुताबिक तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है। घायलों को कुछ फ्रैक्चर और मामूली चोटें आई हैं। किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। घायल मजदूरों को उनके पड़ोसी मुकेश भाटी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया गया कि तीनों मजदूर रतलाम जिले के रहने वाले है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



