अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। मध्य प्रदेश के कटनी के ढीमरखेड़ा में विकास कार्य मौत को दावत दे रहे हैं। इटोली और कुंसरी के बीच में लिफ्ट इरीगेशन योजना के तहत खेतों में पाइपलाइन डालने के लिए ठेकेदार ने जगह-जगह सड़क पर नालियां खोद कर पाइपलाइन डाली है जो बारिश के दिनों में हादसों को न्योता दे रही हैं। आए दिन दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक नालियों के कारण परेशान हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि इटोली और कुंसरी गांव के बीच में नौ गहरी गहरी नालियां खोदी दी गई थी। जो बारिश के मौसम में गंभीर हादसों को न्योता दे रही हैं। आए दिन दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक नालियों में फंस रहे हैं, जिसके कारण वाहनों में टूट हो रही है और लोग घायल हो रहे हैं। तकरीबन तीन से चार सालों से ज्यादा समय बीतने को है। ठेकेदार की खोदी गई नालियों में किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं बनाई गई।
मामले में ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी की है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और कलेक्टर आशीष तिवारी से जल्द से जल्द नालियों में व्यवस्था बनाने की मांग की है ताकि कोई बड़ी घटना घटित ना हो सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



