समीर शेख, बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में आवारा कुत्तों और मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। शहर में स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि पिछले दो दिनों में ही 20 से अधिक लोग डॉग बाइट (कुत्ते के काटने) का शिकार होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं, जबकि पिछले दो महीनों में 730 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों के कारण यातायात बाधित होने के साथ-साथ गंभीर गंदगी और बदबू की समस्या भी पैदा हो गई है।

शहर के इन इलाकों में सबसे बुरा हाल

सेंधवा के नलेपार, सुदामा कॉलोनी, निवाली रोड, नया बस स्टैंड, पुराना एबी रोड, किला परिसर और वरला रोड सहित कई प्रमुख इलाकों में आवारा कुत्तों के झुंड सड़कों पर बेखौफ घूम रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए इन रास्तों से निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन हो रही इन घटनाओं से रहवासियों में भारी दहशत का माहौल है।

कूलर उल्टे चलाने को मजबूर लोग

आवारा मवेशियों के जमावड़े और गंदगी के कारण फैलने वाली बदबू से लोगों का घरों में रहना भी दूभर हो गया है। हालात इतने बदतर हैं कि कुछ रहवासी घरों के अंदर आ रही बदबू और मक्खी-मच्छरों को रोकने के लिए अपने कूलर तक उल्टी दिशा में चलाने को मजबूर हैं। स्वच्छ शहर के दावों के बीच सेंधवा की यह जमीनी तस्वीर प्रशासन के दावों की पोल खोल रही है।

सड़क न होने का दर्द: नागपुर से आया शव, कीचड़ भरे रास्ते के कारण बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा घर

अस्पताल के आंकड़े और प्रशासन की प्रतिक्रिया

सिविल अस्पताल के डॉक्टर रोहित धाकड़ ने पुष्टि की है कि पिछले दो दिनों में 20 से ज्यादा डॉग बाइट के मरीज अस्पताल पहुंचे हैं और दो महीनों में यह आंकड़ा 730 को पार कर गया है। वहीं, स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका द्वारा कोई ठोस और स्थायी कदम नहीं उठाया गया है।

लोको पायलटों का आंदोलनः परिवार सहित अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, 9 दिन बाद भी नहीं

मामले के तूल पकड़ने पर नपा सेंधवा की सीएमओ मधु चौधरी ने बताया कि सिविल अस्पताल से मरीजों की जानकारी मिलने के बाद विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। शहरभर में आवारा कुत्तों और मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब देखना यह होगा कि नगर पालिका का यह अभियान कितना प्रभावी साबित होता है और सेंधवावासियों को इस आतंक से कब तक स्थायी राहत मिल पाती है।

खुशियों का सफर: जिला कोर्ट के जजों की काउंसलिंग से जुड़े पति-पत्नी, पौधे भेंट कर दिया जीवन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m