दिल्ली के महरौली इलाके में एक कैब ड्राइवर द्वारा 11 वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची को फुटपाथ से अगवा कर उसकी हत्या किए जाने की घटना की जांच चल रही है। दिल्ली पुलिस  (Delhi Police) के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार करने की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की है, जब बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। कुछ देर बाद परिजनों को उसके गायब होने का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।

CCTV से मिला आरोपी का सुराग

दिल्ली पुलिस  के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कई टीमों का गठन किया गया और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान एक कैब ड्राइवर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।

फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दी थी लाश

11 वर्षीय बच्ची से जुड़े गंभीर आपराधिक मामले में जांच के दौरान आरोपी कैब ड्राइवर ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करने की बात सामने आई है। आरोपी ने कथित तौर पर अपहरण और हत्या की बात कबूल की है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने यह भी कहा कि गिरफ्तारी से बचने और सबूत मिटाने के लिए उसने शव को फरीदाबाद–गुरुग्राम रोड के किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल और शव मिलने की जगह से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं।

आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीमों ने उस स्थान से भी सबूत जुटाए हैं, जहां से बच्ची को कथित तौर पर अगवा किया गया था, और उस जगह से भी जहां शव मिला था। दोनों स्थानों से मिले साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका कोई पुराना रिकॉर्ड या अन्य संलिप्तता तो नहीं है।

दिल्ली पुलिस  के अनुसार, आरोपी कैब चालक की पहचान बिहार निवासी के रूप में हुई है, जो दिल्ली में किराये पर रहकर ऐप आधारित कैब सेवा से जुड़ा था। डीसीपी साउथ दिल्ली अनंत मित्तल के अनुसार, घटना सोमवार तड़के की है, जब बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद करीब 15 मिनट के भीतर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी की कैब की पहचान कर ली और लगभग सुबह 11:15 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में लंबी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करने की बात सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव हरियाणा से बरामद किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m