शिखिल ब्यौहार, भोपाल। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का खौफ प्रदेश के इंदौर, अशोकनगर, खरगोन और राजधानी भोपाल तक पहुंच गया है। उसके गुर्गों की सक्रियता को देखते हुए अब पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। राजधानी भोपाल के एक कारोबारी को मिली धमकी के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने तेज एक्शन लिया है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। SIT की निगरानी एडीजी डी. श्रीनिवास करेंगे, जबकि टीम का प्रभारी रेल एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को बनाया गया है।
READ MORE: प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तारः लोकायुक्त ने थाना परिसर में की कार्रवाई, इस काम के लिए मांगी थी घूस
SIT अब भोपाल के अलावा अशोकनगर, इंदौर, खरगौन और अन्य जिलों में कारोबारी को मिली धमकी से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत विवेचना करेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी कई जिलों में फैली हुई है, जिसके चलते मल्टी-डिस्ट्रिक्ट स्तर पर जांच की जरूरत महसूस की गई।
READ MORE: भोपाल में इकबाल मैदान होना हमारे माथे पर कलंकः राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने लिखा- इस कलंक को मिटाकर पूर्वजों को श्रद्धांजलि देंगे
डीजीपी कैलाश मकवाना ने मामले को संवेदनशील मानते हुए तुरंत SIT गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कारोबारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही धमकी देने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। SIT अब सभी जिलों से मिले सबूतों, कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर मामले की छानबीन करेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

