CBSE 24×7 Helpline Facility: 12वीं की आंसर शीट की स्कैन कॉपियों में गड़बड़ियों को लेकर विवादों में घिरी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने छात्रों की मदद के लिए 24×7 हेल्पलाइन की सुविधा शुरू की है। हेल्पलाइन नंबर के साथ ही बोर्ड ने ईमेल भी जारी किया है। इसके जरिए छात्र अपने रिजल्ट और मूल्यांकन से जुड़े सवाल और अपनी समस्याओं से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं।

सीबीएसई ने इस सुविधा को ‘पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट फॉर स्टूडेंट्स’ (Post-Result Support for Students) नाम दिया गया है। इससे छात्रों को रिजल्ट, मूल्यांकन और तनाव से जुड़े मामलों में मदद मिलेगी।

सीबीएसई ने छात्रों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 जारी किया है। साथ ही [email protected] या [email protected] पर ईमेल भी जारी किया है। अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट, मूल्यांकन और तनाव से जुड़ा कोई सवाल पूछना हो तो वो सीबीएसई की टेली-काउंसलिंग सुविधा का इस्तेमाल कर अपनी परेशानी का समाधान पा सकते हैं।

छात्रों को इन परेशानी का सामना करना पड़ रहा

बता दें कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए सैंकड़ों छात्रों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का आरोप है कि CBSE ने उन्हें आंसर शीट की गलत फोटोकॉपी दी। जबकि कई छात्रों ने गलत मार्क्स देने का भी सीबीएसई पर आरोप लगाया है। ऐसे कई छात्र हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ये दावा किया है कि उसे 12वीं के फाइनल रिजल्ट में कुछ और मार्क्स मिले थे, जबकि आंसर शीट की फोटोकॉपी में कुछ और ही मार्क्स दिए गए हैं। इसी तरह कुछ छात्रों ने तो ये भी आरोप लगाया है कि उन्होंने सही उत्तर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मार्क्स नहीं मिले हैं।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद बताया कि इस साल करीब 17 लाख स्टूडेंट्स सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। कुल मिलाकर 98 लाख कॉपियां थीं, जिनके करीब 40 करोड़ पन्नों को पहली बार OSM सिस्टम के जरिए चेक किया गया। उन्होंने कहा कि इस नए OSM सिस्टम में कुछ कमियां भी देखने को मिलीं। हालांकि उन्होंने भरोसा दिया कि सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m