TMC Leader Dipankar Bhattacharya Arrest: बंगाल में 15 साल सत्ता गंवाने और बीजेपी की सरकार बनने के बाद टीएमसी नेताओं के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। बंगाल की सुवेंदु सरकार अपराधी और घूसकोर छवि वाले नेताओं औकर कब्जाधारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसके केंद्र बिंदु में 15 साल तक बंगाल में राज करने वाले टीएमसी के नेता हैं। कई अपराधी और घूसखोर छवि वाले नेता गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार होने वालों की सूची में एक और टीएमसी नेता का नाम जुड़ गया है। गबन और वित्तीय अनियमितता के आरोप में पुलिस ने टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। दीपांकर भट्टाचार्य बदुरिया नगर पालिका अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस के पार्षद हैं।

दीपांकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके जूट के खेत से 2.24 करोड़ कैश और सोने के आभूषणों से भरी बोरियां जब्त की है। वहीं दीपांकर भट्टाचार्य को जिस समय होटल से गिरफ्तार किया, उस दौरान भी उनके पास से पुलिस ने करीब 80 लाख रुपये बरामद किए थे। तृणमूल कांग्रेस के नेता से करोड़ों रुपये की बरामदगी से सनसनी फैल गई है।

पूछताछ के दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने पुलिस को खेत में छिपाए गए पैसों की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के खेत की खुदाई की। खेत की खुदाई के दौरान पांच बोरियां बाहर निकालीं। उन बोरियों में जिनमें बड़ी मात्रा में नकदी और जेवरात भरे हुए थे। बंगाल पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक 2.24 करोड़ रुपये नकद बरामद की जा चुकी है। साथ ही बड़ी मात्रा में जेवरात भफी जब्त किया गया है। जेवरात में सोने और चांदी के आभूषण है।

विपक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

मामले को लेकर राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में नगरपालिका स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है और यह मामला उसी का उदाहरण है। मामले में टीएमसी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई है।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m