Kakoli Ghosh Allegation Against TMC MP Kalyan Banerjee: ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी एक बार फिर विवादों में हैं। टीएमसी सांसद काकोली घोष ने अपनी ही पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया है। काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी पर लोकसभा के भीतर ही दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। टीएमसी सांसद काकोली घोष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद सत्ता बदलने के बाद खुद ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। बंगाल में बीजेपी सत्ता आने के सिर्फ 20 दिन के अंदर ममता बनर्जी और टीएमसी के लिए हर दिन मुश्किलें बढ़ रही है। ममता बनर्जी के अपने ही साथ नहीं दे रहे हैं। कभी ममता की बेहद करीबी रहीं टीएमसी सांसद काकोली घोष भी अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी रुख अख्तियार कर लिया है।

टीएमसी सांसद काकोली घोष अपनी ही पार्टी चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी पर लोकसभा के भीतर ही दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में काकोली घोष ने लिखा कि- कल्याण बनर्जी ने लोकसभा के भीतर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि कल्याण बनर्जी का व्यवहार केवल उनके प्रति ही नहीं, बल्कि कई अन्य महिला सांसदों के प्रति भी अनुचित और अपमानजनक रहा है। काकोली घोष ने अपने पत्र में लोकसभा स्पीकर से मामले में हस्तक्षेप करने, औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति देने और उचित कार्रवाई के साथ ‘सज़ा’ सुनिश्चित करने की मांग की है।

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद चीफ व्हिप के पद से हटाई गईं थीं काकोली घोष

बता दें कि विधानसभा चुनाव नतीजों में करारी शिकस्त मिलने के बाद टीएमसी ने संसदीय ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए काकोली घोष को चीफ व्हिप पद से हटाकर कल्याण बनर्जी को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद से पार्टी के भीतर आरोप-प्रत्यारोप और असंतोष की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। काकोली घोष पिछले कुछ दिनों से टीएमसी से नाराज चल रही हैं। काकोली घोष ने सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। एक दिन पहले ही टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

कल्याण बनर्जी-महुआ मोइत्रा विवाद भी रहा था चर्चा में

बता दें कि कल्याण बनर्जी पहले भी महिला सांसद के साथ विवादों में आ चुके हैं। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी विवाद ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। यह झगड़ा साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए कथित गैंगरेप पर कल्याण बनर्जी के विवादित बयान के बाद शुरू हुआ था। महुआ मोइत्रा ने कल्याण बनर्जी की आलोचना की थी। इसके जवाब में कल्याण बनर्जी ने मोइत्रा के निजी जीवन पर टिप्पणी कर दी। उन्होंने मोइत्रा की बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी का जिक्र तक कर डाला था। कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि महुआ हनीमून से लौटकर मुझसे लड़ने लगी हैं! वह मुझ पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाती हैं। वह क्या हैं? उन्होंने 40 साल की शादी तोड़ दी और 65 साल के आदमी से शादी कर ली। क्या उन्होंने उस महिला को चोट नहीं पहुंचाई? इसपर दोनों टीएमसी सांसदों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर वार-पलटवर हुआ था।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m