Pakistan Defense Minister Khawaja Asif Confession: पाकिस्तान के नेता कब कौन सा बयान दें दे कोई नहीं जानता। पाकिस्तानी बच्चों को बचपन से ही दिमाग में भरा जाता है कि भारत हमारा सबसे बड़ा दुश्मन देश है। हिंदू काफिर हैं और हमारे सबसे बड़े दुश्मन। उसी देश पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी इतिहास को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिसने पाकिस्तान में इतिहास को लेकर बहस छेड़ दी है। हिंदुओं नफरत करने वाले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद को हिंदू करार देते हुए कहा कि मेरे पूर्वज हिंदू थे।

ख्वाजा आसिफ ने इंटरव्यू में अपने ही देश के इतिहास लेखन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पाकिस्तानी बच्चों को गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है। पाकिस्तानियों को यह यकीन दिलाया गया है कि उनके पूर्वज अरब या ईरान से आए थे। जबकि हम पाकिस्तानियों का अरब या ईरान से कोई संबंध ही नहीं है। पाकिस्तान के लोग अपना वास्तविक इतिहास नहीं जानने के कारण अपनी जड़ों से दूर होते जा रहे हैं।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि हम पाकिस्तानी मुसलमान अपने हिंदू पूर्वजों से नफरत करते हैं। पाकिस्तान के आधे लोग झूठा दावा करते हैं कि उनके पूर्वज सऊदी अरब या ईरान से आए थे। उन्होंने कहा कि यह सोच जानबूझकर तैयार की गई ताकि पाकिस्तान की नई पीढ़ी अपनी सभ्यता की पहचान से कट जाए।

पाकिस्तानियों को नहीं पता-चंद्रगुप्त मौर्य और अशोक कौन थे
ख्वाजा आसिफ ने इतिहास की किताबों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान में हिंदू शासकों को इतिहास से लगभग मिटा दिया गया। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिका की लड़ाइयों में पाकिस्तान को इस्तेमाल करने के लिए समाज की सोच बदली गई और उसी हिसाब से इतिहास को पेश किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे तथ्यात्मक इतिहास नहीं पढ़ रहे। आज पाकिस्तान में लोगों को यह तक नहीं पता कि चंद्रगुप्त मौर्य और अशोक कौन थे। ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा कि हमने चंद्रगुप्त मौर्य और अशोक को इतिहास की किताबों से हटा दिया क्योंकि वे हिंदू थे। उन्होंने आगे कहा कि मेरे पूर्वज हिंदू थे। क्या इससे मैं कम पाकिस्तानी हो जाता हूं?

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m