US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की चिंगारी फिर से भड़क उठी है। इस बार युद्ध की चिंगारी का केंद्र बिंदु स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) रहा। बातचीत के बीच बकरीद (Bakrid) यानी ईद उल-अज़हा (Eid al-Adha) के दिन अमेरिका ने ईरान पर फिर बड़ा हमला (US Attacked On Iran) किया है। अमेरिकी सेना (US Army) ने बंदर अब्बास (Bandar Abbas) पर ताबड़तोड़ हमले किए है। साथ ही 4 ईरानी ड्रोन को भी मार गिराया है। अमेरिकी सेना ने रातभर हमला करके ईरान की उन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिन्हें अपने सैनिकों और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों के लिए खतरा मान रही थी। अमेरिका ने इससे पहले भी सेंटकॉम ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल ठिकानों और संदिग्ध नावों पर हमले किए थे।

अमेरिकी हमले की पुष्टि ईरानी मीडिया ने भी की है। ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसी ‘फार्स’ के मुताबिक दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास के पूर्वी इलाके में अमेरिकी सेना ने हमला किया है। ये हमला ईरान की स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे की गई। इस दौरान लगातार तीन तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। धमाकों के तुरंत बाद ईरानी सेना का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया।

48 घंटे में अमेरिका ने ईरान पर दूसरा हमला किया है। यह हमसा ऐसे समय में किया गया है, जब दोनों देशों के बीच शांति वार्ता हो रही है। दो दिन पहले (सोमवार को) भी अमेरिकी सेंट्रल कमांड CENTCOM ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल लॉन्च साइटों और ईरानी नौसेना की उन नावों को तबाह किया था, जो कथित तौर पर समुद्र में बारूदी माइंस बिछाने का प्रयास कर रही थीं। ईरान ने हमलों की कड़ी निंदा की थी। तेहरान ने अमेरिकी हमले को सीजफायर का उल्लंघन करार दिया था। ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा था कि किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा। अब एक बार फिर बकरीद त्योहार के दिन ही अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है।

ट्रंप फिप बोले- ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु हथियार पर ईरान को फिर धमकी दी है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम तेहरान कोपरमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देंगे। अगर ईरान के पास परमाणु हथियार आया तो वह उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। तेहरान के परमाणु हथियार का केंद्र बिंदु इजराइल हो सकता है। यह दुनिया के घाटक साबित हो सकता है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका अभी ईरान के साथ समझौता कर सकता है, लेकिन अगर डील पूरी तरह अमेरिका की शर्तों के मुताबिक नहीं हुई तो कोई समझौता नहीं होगा।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m