Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (27 मई 2026) की खबरों में सुप्रीम कोर्ट बोला- SIR प्रक्रिया वैध, इसमें कोई खामी नहीं; कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया आज इस्तीफा देंगे, डीके शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री; पूर्व सीएम विजयन के घर रेड करनी पहुचीं ED टीम पर हमला; ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार प्रमुख रहा।

1. सुप्रीम कोर्ट बोला- SIR प्रक्रिया वैध, इसमें कोई खामी नहीं
मतदाता सूची यानी वोटर लिस्ट (voter list) के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला आ गया है। SIR पर चुनाव आयोग (election Commission) की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत हुई है। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया वैध है। इसमें कोई खामी नहीं है। एसआईआर करवाना चुनाव आयोग का अधिकार है। साथ ही कोर्ट ने चुनाव आयोग को संदिग्ध नागरिकता के आधार पर वोटर लिस्ट से हटाए गए व्यक्तियों के नाम चार हफ्ते में केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश भी दिया है।

2. कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया आज इस्तीफा देंगे, डीके शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री
सीएम कुर्सी को लेकर कर्नाटक कांग्रेस में चल रहा कोल्ड वार अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के भीतर बड़े नेतृत्व परिवर्तन की कवायद शुरू हो गई है। इसकी स्क्रिप्ट भी लगभग लिखी जा चुकी है। जी हां.. डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के कर्नाटक सीएम बनने की रूपरेखा तैयार हो गई है। कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) आज इस्तीफा देंगे। पार्टी उनकी जगह उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सीएम बना सकती है। दोनों नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडरगे और सांसद राहुल गांधी के बैठक की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक 6 घंटे चली मैराथन बैठक के बाद इसक सहमति बन गई है।

3. पूर्व सीएम विजयन के घर रेड करनी पहुचीं ED टीम पर हमला
केरलम में ईडी टीम पर हमला हुआ है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) के खिलाफ रेड करने पहुंची ईडी टीम के अफसरों पर CPI(M) कार्यकर्ताओं ने ईंट-पत्थरों से हमला किया। पिनाराई विजयन के समर्थकों और उनकी पार्ट के कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम में ईडी अफसरों की कार पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कार से सीसे टूट गए। किसी तरह ईडी के अफसर जान बचाकर भागे। इस दौरान पुलिस हमलावरों को रोकने में नाकाम साबित हुई।

4. ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार
15 साल बंगाल की सत्ता से दूर हुईं ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। खुद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उनकी पार्टा को कई मोर्चों पर मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सत्ता से दूर होने के बाद ममता बनर्जी के करीबी भी दूर जा रहे है। TMC सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जबकि 101 पार्षदों ने भी सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। अब ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार हो गए हैं। 24 परगना के बिष्णुपुर सीट से टीएमसी विधायक दिलीप मंडल को बंगाल पुलिस ने पुरी के एक होटल से गिरफ्तार किया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये एफआईआर सनातन धर्म (Sanatan Dharma) को गंदा धर्म कहने के आरोप में दर्ज की गई है। हालांकि, इस मामले पर ममता की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (पूरी खबर पढ़े)
ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज:
बकरीद से पहले बांग्लादेशी घुसपैठियों में भगदड़ः पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के 15 दिन के अंदर बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ बड़ा एक्शन शुरू हो गया है। सीएम सुवेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) बांग्लादेशी घुसपैठियों को बिलकुल भी बख्शने के मूड में नहीं है। बंगाल सीएम की ‘डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट’ पॉलिसी (Detect, Delete and Deport policy) से घुसपैठियों में हड़कंप मचा दिया है। इसके ऐलान के बाद बकरीद से पहले बांग्लादेशी घुसपैठियों में भगदड़ मच गई है। ‘डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट’ पॉलिसी का यह असर है कि बांग्लादेशी घुसपैठिए बांग्लादेश भागने में जुट गए हैं। इस निति का असर के कारण बांग्लादेश से लगने वाले सीमा पर बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यह दृश्य राज्य के 24 परगना से से लेकर मालदा तक दिख रहा है। (पूरी खबर पढ़े)
आंध्र प्रदेश में 33% महिला आरक्षण लागूः 33% महिला आरक्षण पर आंध्र प्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू(CM Chandrababu Naidu) की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी यानी टीडीपी ने बड़ा फैसला लिया है। टीडीपी ने पार्टी के अंदर 33% महिला आरक्षण लागू कर दिया है। इसके तहत आगामी चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा। आंध्र प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी और एनडीए अलायंस की पार्टी TDP ने कहा कि भले ही महिला आरक्षण बिल देश में लागू नहीं हो पाया। पार्टी ने 33% महिला आरक्षण को राज्य में लागू कर दिया है। (पूरी खबर पढ़े)
ट्रंप के चक्रव्यूह में फंसा पाकिस्तानः अमेरिकी सहायता के टुकड़ों पर पलने वाले पाकिस्तान ने उसे ही आंख दिखाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के इजराइल को देश की मान्यता देने वाले अब्राहम अकॉर्ड प्लान का पाकिस्तान ने विरोध किया है। पाकिस्तान ने इजराइल को देश की मान्यता देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी मौलिक विचारधाराओं से समझौता नहीं कर सकता। इसकते बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

