TMC MLA Dilip Mondal Arrest: 15 साल बंगाल की सत्ता से दूर हुईं ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। खुद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उनकी पार्टा को कई मोर्चों पर मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सत्ता से दूर होने के बाद ममता बनर्जी के करीबी भी दूर जा रहे है। TMC सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जबकि 101 पार्षदों ने भी सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। अब ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार हो गए हैं। 24 परगना के बिष्णुपुर सीट से टीएमसी विधायक दिलीप मंडल को बंगाल पुलिस ने पुरी के एक होटल से गिरफ्तार किया है।
दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी देने के आरोप में बंगाल पुलिस की एसटीफ ने टीएमसी विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया है। दिलीप मंडल को बंगाल पुलिस की एसटीफ ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ला रही है।
दरअसल हाल ही में ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिलीप मंडल दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी देते हुए दिखे थे। इसे लेकर विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। धमकी देने के आरोपों के आधार पर पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
शिकायत मिलने और एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने 14 मई को विधायक दिलीप मंडल के घर पर छापा मारा था। हालांकि उस समय वह घर पर नहीं मिले थे। पुलिस के आने की खबर मिलते ही वह घर से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस उन्हें ट्रेस करने में लगी हुई थी। कुछ दिन पहले बंगाल पुलिस की एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दिलीप पुरी के होटल में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ और डायमंड हार्बर पुलिस ने होटल में छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरे में छापा मारकर उन्हें हिरासत में ले लिया।
बेटे समेत 5 को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस
मामले में पुलिस ने पहले ही विधायक के बेटे अर्घ्य मंडल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। अर्घ्य को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस पर इलाके में अशांति फैलाने का आरोप है। डायमंड हार्बर पुलिस ने विधायक के बेटे की तलाश में जाइंट ऑपरेशन चलाया था। बंगाल की खाड़ी के पास बक्खाली-फ्रेजरगंज इलाके से अर्घ्य समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हुई थी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

